फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman who made objectionable video against Ram devotees arrested

Punjab: रामभक्तों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली महिला गिरफ्तार, लोगों के विरोध के बाद पुलिस का एक्शन

Thu, 25 Jan 2024 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jan 2024 09:54 PM IST
सार

भगवान राम और रामभक्तों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंजाब के बठिंडा जिले का है। महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया था।

विज्ञापन
Woman who made objectionable video against Ram devotees arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा जिले की रामा मंडी के बैंक बाजार में स्थित सैलून में काम करने वाली शाइना नाम की महिला ने बुधवार की रात अपने इंस्टाग्राम पर भगवान राम और रामभक्तों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को रामा मंडी के व्यापारियों, शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने रोष स्वरूप बाजार बंद करके मार्च निकाला। 

विज्ञापन


वहीं स्थानीय गांधी चौक में धरना देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामले की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंडी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


धरने में भाजपा के जिला प्रधान और हलका तलवंडी साबो के प्रभारी रवीप्रीत सिंह सिद्धू और सुखपाल सिंह सरां ने शिरकत की। रामभक्तों ने दुकानें बंद करके स्थानीय गांधी चौक में धरना भी लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तलवंडी साबो डीएसपी राजेश स्नेही ने आरोपी महिला शाइना के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed