{"_id":"15df66fecabce6915e1013b4418a98cd","slug":"woman-was-cheating-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला के कारनामे सुनकर हैरानी होगी आपको","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस महिला के कारनामे सुनकर हैरानी होगी आपको
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Feb 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी नेटवर्क के लिए काम कर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-5 थाने में पिछले साल दर्ज हुए एक केस की इस आरोपी महिला को दिल्ली से ईओडब्ल्यू ने दबोचा है। उसकी पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी ज्योति राणा उर्फ निशा शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर चार दिनों के रिमांड पर लिया है। उससे चंडीगढ़ में हुए ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में उसने विदेशी नेटवर्क की भूमिका कबूल की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बलटाना निवासी भूपेंद्र धीर पंचकूला में एलआईसी और म्यूचुअल फंड इंवेस्टर का काम करते थे। पिछले वर्षं उन्हें एक-दो ई-मेल आई, जिसमें कहा गया कि उनकी पांच करोड़ की लॉटरी निकली है।
विज्ञापन
ई-मेल में एक इंडियन बैंक की साइट का लिंक दिया गया था, जिस पर क्लिक करके कुछ निर्देश पूरे करने के लिए कहा गया।
भूपेंद्र इस लालच में आ गए और उन्होंने उस लिंक को ओपन किया। लिंक ओपन करते ही लिखा आया कि पूरा ब्योरा दर्ज किया जाए। भूपेंद्र ने अपना पूरा ब्यौरा नाम, पता वेबसाइट पर डाल दिया।
कुछ दिन बाद चीन से फोन आया और लॉटरी के पहले पड़ाव को पार करने के लिए दो लाख रुपये जमा कराने की बात कही गई और अकाउंट नंबर भी दिया गया।
भूपेंद्र ने ऐसा ही किया। पैसे जमा होने के बाद उन्हें एक कोड दिया गया और उस कोड को वेबसाइट पर डालने के बाद लॉटरी पाने का अगला पड़ाव खुल गया।
फिर से पैसे जमा कराने के लिए फोन आया, ताकि इस पड़ाव का कोड मिल सके। इस तरह भूपेंद्र ने छह बार में पंचकूला के अलग-अलग निजी बैंकों में कुल 14 लाख रुपये जमा करा दिए।
पैसे वसूलने के बाद फोन आने भी बंद
पैसे जमा कराने के बाद भूपेंद्र लॉटरी का इंतजार करते रहे, लेकिन न तो कोई फोन आया और न ही कोई ई-मेल। जिन विदेशी नंबरों से फोन आता था, उन पर संपर्क नहीं हो रहा था।
इसके बाद भूपेंद्र रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ ब्रांच में पहुंचे, जहां से पता चला कि यह सब फर्जी है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई शुरू की और अब जाकर सफलता मिली।
महिला को बनाया मोहरा
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी ज्योति राणा उर्फ निशा शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह महिला बड़े इंटरनेशल गिरोह की सिर्फ एक मोहरा है। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है।