फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman teacher drank pesticide after lover refused to marry in Moga

प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो अध्यापिका ने कीटनाशक पीया, अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 May 2021 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 May 2021 08:28 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो अध्यापिका ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। अध्यापिका ने एक नोट भी लिखा, जिसमें फौजी प्रेमी और उसके परिवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Woman teacher drank pesticide after lover refused to marry in Moga
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले के एक गांव में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो आहत अध्यापिका ने कीटनाशक निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। वहीं खुदकुशी का प्रयास करने से पहले पीड़िता ने फौजी प्रेमी और उसके परिवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और दो पेज का नोट भी लिखा है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में जानकारी देते पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसने गुरुवार की सुबह घर में किसी कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


वहीं उनकी बेटी ने खुदकुशी करने से पहले दो पेज का नोट भी लिखा है। जिसमें उसने लिखा कि बीते करीब छह साल से उसके युवक के साथ प्रेम संबंध है। युवक फौजी है और वह जब भी छुट्टी लेकर घर आता था तो उसे अपने साथ अपने घर ले जाता और उसका शारीरिक शोषण करता था। इस बारे में युवक की मां, बहन और मौसी को भी पता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां और बहन हर साल दीपावली व लोहड़ी पर उनके घर मिठाई का डिब्बा देकर जाती थी। इसी बीच जब पीड़िता की बुआ की लड़की ने उसकी शादी युवक के बजाय कहीं और करवाने की बात चलाई तो गुस्से में आकर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
 
वहीं जब पीड़िता ने अब युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। मामला गर्माने पर पीड़िता का परिवार लड़के के परिवार से मिला और दोनों के परिवार हलका धर्मकोट के विधायक के घर भी समझौते के लिए गए लेकिन लड़के समेत उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया। 

इससे दुखी होकर गुरुवार सुबह करीब दस बजे पीड़िता ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। नोट में युवक, उसकी मां, बहन व मौसी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। थाना धर्मकोट की एएसआई परमजीत कौर का कहना है कि फिलहाल पीड़िता के बयान दर्ज करने जा रही हूं, उसके बाद प्राथमिक जांच पूरी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed