{"_id":"f68a639c3b9eac044d064904ff08ec27","slug":"woman-smuggler-arrested-with-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की तस्करी में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थों की तस्करी में महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 19 Jul 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों की तस्करी में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से महिला आरोपी आशा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले आशा की बहन प्रेमलता और विजय को सेक्टर पांच के बस स्टैंड से काबू कर लिया था। प्रेमलता ने बताया कि उसकी बहन ने नशीले पदार्थ को एक पैकेट में बांधकर किसी व्यक्ति को सौंपने के लिए दिया था। इसके बाद से ही पुलिस हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर आशा की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मणिकर्ण सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी बचकर निकलने में कामयाब रही। आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग के सदस्य पंचकूला के स्कूल और कॉलेजों के बच्चों को नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
सकेतड़ी में मिला शव
पंचकूला। पुलिस को सकेतड़ी में सड़क के पास जंगल से सड़ी हुई हालत में एक शव मिला है। इस व्यक्ति की मौत चार-पांच दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। शव के जंगल में होने की वजह से जानवरों ने भी इसे अपना शिकार बनाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।