{"_id":"58dd52414f1c1b370763e097","slug":"woman-raped-by-his-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने नहीं दिया तलाक तो पत्नी के प्रेमी ने की दूसरी शादी, अब दुष्कर्म का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने नहीं दिया तलाक तो पत्नी के प्रेमी ने की दूसरी शादी, अब दुष्कर्म का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को पति ने अदालत में तलाक देने से मना कर दिया। वहीं प्रेमिका को तलाक न मिलने पर प्रेमी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। अब प्रेमिका ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और परिजनों पर मानसिक उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। महिला थाने की एएसआई बिमला ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी है कि पड़ोसी जिले के एक युवक शहर में कोचिंग सेंटर चलाता था।
वहीं पर सिटी की एक महिला शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन इसके लिए उसे अपने पति से तलाक लेना होगा। इस दौरान उसका आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। आरोपी की बातों में आकर पीड़िता ने अदालत में तलाक लेने के लिए केस दायर कर दिया, लेकिन कोर्ट के अंदर पति ने तलाक देने से इंकार कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आहत महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता व भाई के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।