फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman raped by his boyfriend

पति ने नहीं दिया तलाक तो पत्नी के प्रेमी ने की दूसरी शादी, अब दुष्कर्म का केस

Fri, 31 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 31 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
woman raped by his boyfriend
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
एक महिला को पति ने अदालत में तलाक देने से मना कर दिया। वहीं प्रेमिका को तलाक न मिलने पर प्रेमी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। अब प्रेमिका ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और परिजनों पर मानसिक उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। महिला थाने की एएसआई बिमला ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी है कि पड़ोसी जिले के एक युवक शहर में कोचिंग सेंटर चलाता था।
विज्ञापन


वहीं पर सिटी की एक महिला शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन इसके लिए उसे अपने पति से तलाक लेना होगा।  इस दौरान उसका आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। आरोपी की बातों में आकर पीड़िता ने अदालत में तलाक लेने के लिए केस दायर कर दिया, लेकिन कोर्ट के अंदर पति ने तलाक देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आहत महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता व भाई के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed