{"_id":"09b918c6e58708c3bd78168872232c26","slug":"woman-rape-by-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे सिपाही ने लूट ली आबरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे सिपाही ने लूट ली आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Wed, 11 Jun 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले एक सिपाही पर थाना सदर मानसा की पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसपी (एच) मानसा के कार्यालय में तैनात सिपाही अमनिंदर दीप सिंह वासी सरदूलगढ़ का लड़की के घर आना-जाना था।
बाद में अमनिंदर का उसके रिश्तेदारों के घर भी आना-जाना शुरू हो गया। सिपाही ने नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई, जिसके बाद थाना सदर पुलिस ने सिपाही पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।