प्रेमी ने आबरू लूटी फिर दोस्तों को परोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर जिले के एक गांव निवासी दलित परिवार की युवती को युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। विवाह का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाया और फिर उसकी अश्लील फोटो खींच दोस्तों की हवस बुझाने के लिए उनके हवाले कर दिया।
करीब छह माह से लगातार हवस का शिकार बन रही युवती को जब उसके प्रेमी ने अपने और दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव डाला तो पीड़िता ने सारी सचाई सामने ला दी।
पुलिस ने इस बाबत युवती के प्रेमी रणजीत सिंह राणा और उसके दो दोस्तों जतिंदर सिंह व पंजाब सिंह के खिलाफ थाना भिखीविंड में केस दर्ज कर लिया है।
दोस्तों संग संबंध बनाने को मजबूर किया
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का ही रणजीत सिंह राणा करीब ढाई वर्ष पहले उसके ताऐ के लड़के की शादी में घर आया था। उस समय राणा ने उसे अपने झूठे प्यार में फंसा लिया।
शादी का झांसा देकर उसे दो वर्ष तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। राणा ने उसकी कई अश्लील फोटो भी खींची।
इसके बाद फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकियां देकर उसने अपने दो दोस्त पंजाब सिंह व जतिंदर सिंह के साथ शरीरक सबंध बनाने को मजबूर किया। दोनों युवक भी उसके साथ कई माह तक उसका शरीरिक शोषण करते रहे।
MMS इंटरनेट पर डालने की धमकी दी
इसके बाद उसके दोस्तों ने अपने और दोस्तों के साथ शारीरिक सबंध बनाने को कहा और धमकी दी कि अगर उसने सबंध न बनाए तो उसकी फोटो इंटरनेट पर डाल देंगे। इस शिकायत उसने तुरंत पुलिस को कर दी।
एसएसपी तरनतारन राजजीत सिंह हुंदल ने बताया कि वूमैन सेल की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कश्मीर कौर द्वारा की गई जांच के बाद थाना भिखीविंड में रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र गुरमेल सिंह उसके दोस्त जतिंदर सिंह पुत्र गुरवेल सिंह, पंजाब सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को गिरफतार करने के लिए छापामारी की जा रही है।