{"_id":"5f390f378ebc3e4adf3fab5f","slug":"woman-murdered-in-faridkot-case-filed-against-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनरी से गला घोंटकर महिला की हत्या, भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चुनरी से गला घोंटकर महिला की हत्या, भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 16 Aug 2020 04:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट के सादिक रोड स्थित एग्रो फैक्ट्री में महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव किलानौ निवासी वीरपाल कौर पत्नी मंगल सिंह के रूप में हुई। थाना कोतवाली पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि उसकी बहन वीरपाल कौर का विवाह गांव किलानौ निवासी मंगल सिंह के साथ हुआ था और उसके दो बच्चे भी है। शनिवार को मंगल सिंह ने फोन करके सूचना दी कि वीरपाल कौर ने कोई जहरीली चीज पी ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
जब वह फरीदकोट पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी बहन के गले पर चुनरी से गला घोंटने के निशान थे। मक्खन सिंह का आरोप है कि मंगल सिंह, पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। वीरपाल कौर अपने बच्चों के साथ गांव में रहना चाहती थी। मंगल सिंह उसे अपने साथ फैक्ट्री में रखना चाहता था। इसी बात को लेकर मंगल सिंह ने वीरपाल कौर की हत्या की है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरफूल के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन