फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Murdered her Husband with the help of Two Son

फिरोजपुर : दो बेटों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, मृतक के भाई ने खोला वारदात का राज

Sun, 14 Mar 2021 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Woman Murdered her Husband with the help of Two Son
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिरोजपुर के गांव महंता वाला में शुक्रवार की रात को सुलखन सिंह की हत्या उसकी पत्नी और दोनों बेटों ने की थी। यह खुलासा मृतक के भाई दर्शन सिंह ने पुलिस के समक्ष किया है। भाई पर तलवार से वार करते हुए दर्शन ने देख लिया था, दोनों भतीजे तलवार लेकर उसके पीछे दौड़े थे। इस पर वह जान बचाकर गांव से बाहर चला गया था। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पत्नी व दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में दर्शन ने कहा कि उसकी भाभी अमरजीत कौर और भाई सुलखन के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात को वह अपने भाई सुलखन के घर झगड़े की आवाज सुनकर वहां चला गया। उसने देखा कि भतीजे पप्पू सिंह ने तलवार और दूसरे भतीजे बब्बू सिंह ने लाठी पकड़ी रखी थी। अमरजीत कौर वहां पर खड़ी सुलखन से गाली-गलौच कर रही थी। उसी समय पप्पू ने सुलखन पर तलवार से वार कर दिया। सुलखन जमीन पर गिर पड़ा। इतने में मेरे मुंह से आवाज निकल गई।
विज्ञापन


मेरी आवाज सुनते ही दोनों भतीजे तलवार और लाठी लेकर मारने को दौड़े। लेकिन बड़ी मुश्किल से गांव से भागकर जान बचाई। सुबह पता चला कि आरोपियों ने अफवाह फैला दी कि कोई सुलखन को मार गया। आरोपी संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। बकौल दर्शन घर में पहुंचे रिश्तेदारों को देख वह वहां पहुंचा और अपनी मां को पूरी वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने सुलखन का संस्कार रुकवा दिया। पुलिस को आते देख आरोपी भाग गए। सब इंस्पेक्टर जसवरिंदर सिंह के मुताबिक दर्शन के बयान पर आरोपी पत्नी अमरजीत कौर, मृतक के दोनों बेटे पप्पू व बब्बू के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed