{"_id":"65471d695d71e9e6870c8f33","slug":"woman-murdered-by-knife-attack-in-jhajjar-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar News: देवर और देवरानी ने चाकू मारकर की जेठानी की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar News: देवर और देवरानी ने चाकू मारकर की जेठानी की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sun, 05 Nov 2023 10:20 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:20 AM IST
सार
देवर-देवरानी ने जेठानी के गर्दन पर कई बार वार किया। हमले की वजह से महिला बेहोश हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर देवर मौके से भाग निकला। शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुजाना थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दुजाना में पारिवारिक विवाद में देवर-देवरानी ने अपनी जेठानी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुजाना निवासी राहुल ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह रिलाइंस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसकी पत्नी गीता व छोटे भाई संदीप की पत्नी रीना सगी बहनें हैं। वह मकान के ऊपर वाले हिस्से में रहता है और मेरा छोटा भाई संदीप मकान के निचले हिस्से मे रहता है। शनिवार शाम को वह अपनी लड़की को घुमाने मकान के सामने स्थित सरकारी स्कुल में गया था। उसे झगड़े का शोर सुनाई दिया तो वह स्कुल से बाहर गली में आया।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि उसके छोटे भाई संदीप की पत्नी रीना मेरी पत्नी गीता के साथ झगड़ा कर रही है। वह मकान पर गया तो रीना ने चाकू ले रखा था। वह अपनी पत्नी को छुड़ाने लगा। इसी दौरान रीना ने चाकु से पत्नी गीता की गर्दन के पीछे वार कर दिया। उसी समय अंदर से उसका भाई संदीप भी आ गया। उसने गुस्से में रीना से चाकु लेकर गीता के गर्दन के दोनों तरफ कई बार चाकू से वार किया। इससे उसकी पत्नी गीता बेहोश होकर गिर गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर उसका भाई मौके से भाग गया। शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन