फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman murder in ludhiana for Dowry

मां-बाप से कहा बेटी की तबीयत खराब है ले जाइए, जब पहुंच कर देखा हाल, तो उड़ गए होश

Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
  woman murder in ludhiana for Dowry
सांकेतिक तस्वीर
दहेज की मांग को लेकर एक और विवाहिता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। पंजाब के लुधियाना जिले के टिब्बा रोड की गुरु अर्जुन देव कालोनी इलाके में रहने वाली एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए। हत्या के बाद आरोपियों ने विवाहिता राजविंदर कौर (31) के परिजनों को फोन किया कि उसकी तबीयत खराब है। वह उसे ले जाएं। जब राजविंदर के परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने विवाहिता का शव चारपाई पर रखकर टैंपो में रखा हुआ था। 
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजविंदर कौर के पिता होशियारपुर के गढ़शंकर में रहने वाले ज्ञान चंद की शिकायत पर उसके पति बलविंदर कुमार, सास अमरजीत कौर, ससुर जगतराम, बेबी व प्यारो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन

फोन पर दी तबीयत खराब होने की सूचना

  woman murder in ludhiana for Dowry
सांकेतिक तस्वीर
ज्ञान चंद ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब चार साल पहले आरोपी बलविंदर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया। राजविंदर कौर के ससुराल वाले दहेज की मांग के लिए पीटते थे। उसकी बेटी ने कई बार बताया भी, लेकिन बेटी का घर बर्बाद न हो इसके लिए वह हर बार समझा कर चले आते थे। कई बार ससुराल वालों के साथ उसका फैसला कराया, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज के लिए तंग करना कम नहीं किया। 

छह अगस्त रात को आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और राजविंदर के परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वह घर आ जाएं, राजविंदर कौर की तबीयत काफी खराब है। वह उसे यहां से ले जाएं। बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद वह राजविंदर कौर के ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने शव चारपाई पर रखकर टैंपो में रखा हुआ था।

मृतका की चार साल की बेटी भी घर पर नहीं मिली है। उन्होंने तुरंत पुलिस की इसकी जानकारी दी। जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद से फरार हैं। तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजविंदर के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed