{"_id":"56eebf7b4f1c1b3327f14efd","slug":"woman-killed-in-road-accident-near-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के पास स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई के पास स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई के पास हादसा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह पीजीआई के पास हुआ। टक्कर मार कर मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। जिसका पीसीआर ने पीछा कर काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुड्डा लाहौरा की रहने वाली रेशमा (27) स्कूटर से पंचकूला नौकरी पर जा रही थी। जैसे ही रेशमा पीजीआई के गेट के पास पहुंची। तेजी गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक का एक टायर रेशमा के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसके बाद आसपास के लोग उसको पीजीआई लेकर गए जहां डाक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रेशमा को रौंदने के बाद ट्रक चालक रुका नही और मौके से भाग निकला। पास ही खड़ी पीसीआर की जिप्सी ने ट्रक का पीछा किया। सेक्टर 17 में जा कर ट्रक चालक को काबू किया।
विज्ञापन
ट्रक चालक की पहचान बलकार सिंह के रूप में हुई। बलकार मोहाली के मानकपुर गांव का रहनेवाला है। बलकार खुड्डा अलीशेर से ट्रक लेकर कालका की तरफ जा रहा था। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा।
मृतका का पति रवि ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी।
उनके ढाई साल का एक बेटा है। रवि प्राइवेट नौकरी करता है। रवि ने बताया कि खुड्डा लाहौरा में उनके घर का कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। जिस वजह से वो रात को सोने के लिए अपने रिश्तेदार के पास जाते थे।
रवि सुबह जल्दी खुड्डा लाहौरा वाले घर पर आ गया। रवि ने बताया कि रेशमा अपने ढाई साल के बेटे को रोज उनके पास खुड्डा लाहौरा छोड़ कर जाती थी। रविवार को भी सुबह ड्यूटी पर निकलने से पहले बेटे को उसके पास छोड़कर निकली थी।