{"_id":"5cfa869ebdec22076b5f1021","slug":"woman-killed-in-rewari-of-haryana-dead-body-found-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में इस हालत में मिली महिला, मंजर देख सहम गए पड़ोसी, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमरे में इस हालत में मिली महिला, मंजर देख सहम गए पड़ोसी, बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी जिले की एक कॉलोनी में दो माह से किराए पर रह रही एक महिला की शुक्रवार शाम को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला का शव कमरे में नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद एसपी राहुल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले का सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से दूसरे राज्य की करीब 22 वर्षीय महिला अपने पति के साथ दो माह से जिले की एक कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। शुक्रवार को उसका पति मजदूरी करने गया था। पीछे से कमरे पर पहुंचकर अज्ञात ने उसकी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
महिला का शव कमरे में ही नग्न अवस्था में पड़ा मिला। आशंका है कि महिला की दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा पहुंचे और बारीकी से जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने महिला को कमरे में मृत अवस्था में देखा तो उसके पति को बताया। पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतका के पति की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव नग्न अवस्था में मिला है। दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। - राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक