फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman killed her husband with the help of lover in Punjab

महिला ने उजाड़ा सुहाग: प्रेमी और उसके साथियों संग मिलकर दिव्यांग पति को उतारा मौत के घाट

Wed, 16 Jun 2021 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 12:19 AM IST
सार

पंजाब के पटियाला में एक महिला अपना ही सुहाग उजाड़ बैठी। उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से अपने दिव्यांग पति का गला घोंटा उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। मामले का खुलासा होने पर हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन
Woman killed her husband with the help of lover in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 दिनों से लापता भादसों के युवक कुलविंदर सिंह के मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। कुलविंदर सिंह का कत्ल उसी की पत्नी लक्ष्मी देवी ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिल कर की थी। पुलिस के मुताबिक वारदात को जालंधर के नकोदर के नजदीक गांव गोलकपुर में अंजाम दिया गया। बाद में लाश को पास से गुजरते एक गंदे नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल लाश की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में पत्नी, उसके प्रेमी व उसके दो साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


थाना भादसों के इंचार्ज अमृतवीर सिंह चहल ने बताया कि वार्ड नंबर चार के रहने वाले कृष्ण लाल ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि उसका 31 साल का दिव्यांग बेटा कुलविंदर सिंह 25 मई को घर से यह कहकर गया था कि वह लुधियाना में पेपर देने जा रहा है। उसी दिन देर शाम करीब सात बजे फोन आया कि वह पेपर देने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ मत्था टेकने श्री अमृतसर साहिब जा रहा है। उसके बाद से कुलविंदर सिंह का फोन बंद आ रहा था। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले में जांच शुरू की। 
विज्ञापन


इस दौरान शक की सुई कुलविंदर सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी की तरफ घूमी तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसने माना कि अपने बचपन के प्रेमी लहिंबर राम, उसके साथियों मदन लाल मदी और बीसी के साथ मिलकर नकोदर के नजदीकी गांव गोलकपुर में एक मोटर पर शराब पिलाकर कुलविंदर सिंह का चुन्नी से गला घोंट कर कत्ल कर दिया है। बाद में लाश को पास के गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक नकोदर की रहने वाली लक्ष्मी देवी की शादी 10 साल पहले कुलविंदर के साथ हुई थी और पिछले कुछ समय से दोनों में अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद कुलविंदर सिंह का मोबाइल फोन तो पुलिस को नाले से बरामद हो गया है लेकिन लाश की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में पत्नी लक्ष्मी देवी, उसके प्रेमी लहिंबर राम उर्फ बाका निवासी लांबडा जालंधर, मदन लाल उर्फ मदी निवासी भगवानपुर जालंधर और बीबी निवासी लांबडा जिला जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लक्ष्मी, उसके प्रेमी व मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बीसी अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed