पहले छह माह की बेटी को जहर पिलाया फिर मां ने खुद मौत को लगा लिया गले, ये बताई जा रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरनामपुरा गांव में गुरुवार शाम को एक विवाहिता ने अपनी छह माह की बेटी को जहर देकर खुद भी पी लिया। जहर की वजह से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व बच्ची के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
शवों का पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के चाचा के बयान पर उसके सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जाखोली गांव की रहने वाली मंजू की शादी 12 मार्च 2018 को हरनामपुरा गांव में हुई थी। उसकी एक छह माह की बेटी थी।
सुरेश पुत्र रामकुमार ने बताया कि मंजू की सास माया, ससुर सुभाष, ननद पूनम और अंजू भतीजी को दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज लाने की मांग करके पिटाई करते थे। मंजू उनके व्यवहार व मार पिटाई से तंग आ चुकी थी। इसी के चलते उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मंजू ने अपनी छह माह की बेटी सानवी को भी जहर पिला दिया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
सुरेश ने बताया कि मंजू की शादी के बाद से ही उसके ससुर, सास और ननदें उसे परेशान करती थीं। जिसको लेकर कई बार उन्हें समझाया गया लेकिन वे नहीं माने। सुरेश ने बताया कि मंजू ने कीटनाशक पीने के बाद फोन पर मायके वालों को बताया कि वह अपनी सास, ससुर व ननद से परेशान होकर जहर पी लिया है। फोन के बाद मायके पक्ष के लोग हरनामपुरा पहुंचे तो मां व बेटी दोनों की मौत हो चुकी थी।
सुरेश ने बताया कि इस मामले में मंजू के पति का व्यवहार सही था। उसने बताया कि मरने से पहले मंजू ने यह सब फोन पर बताया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर दोनों शवों को मायके वालों को सौंप दिया, जिनका बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जांच अधिकारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा सुरेश के बयान पर सास माया, ससुर सुभाष, ननद पूनम और अंजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।