फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman dies in road accident in Kapurthala

Kapurthala News: सड़क पार कर रही महिला को टिप्पर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 14 Dec 2023 04:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

मृतका के पति सुच्चा सिंह ने बताया कि दोपहर को पत्नी भोजन के बाद सैर करने गई थी। जब वह सड़क पार करने लगी तो एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसको कपूरथला के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies in road accident in Kapurthala
मृतक महिला की फाइल फोटो और विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव डडविंडी में एक सड़क दुर्घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। हादसे में महिला की जान चली गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया मनजीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी गांव डडविंडी जब सड़क पार कर रही थीं तो तो एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी और वह टिप्पर के नीचे आ गईं।

विज्ञापन


हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतका के पति सुच्चा सिंह ने बताया कि दोपहर को पत्नी भोजन के बाद सैर करने गई थी। जब वह सड़क पार करने लगी तो एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसको कपूरथला के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed