फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman died and three injured in firing at Batala of Punjab

बटाला: रंजिश में छात्र के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, महिला की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 19 Mar 2020 12:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman died and three injured in firing at Batala of Punjab
बटाला के गांव हरचोवाल में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूल में हुई लड़ाई के चलते दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे छात्र के घर पर फायरिंग कर दी। इससे छात्र की ताई की गोली लगने से मौत हो गई और तीन सदस्य घायल हो गए। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में हरनाम सिंह (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसके चाचा के तीन बेटे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उनके साथ पड़ोस के गांव का रहने वाली एक लड़का पढ़ता है। पिछले दिनों उसके चाचा के लड़कों और उस लड़के में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 16 मार्च को उनका राजीनामा करवाने के लिए वे पेट्रोल पंप पर इकट्ठे हुए थे। वह लड़का राजीनामे के लिए सहमत नहीं हुआ और गुस्से में आकर धमकियां देते हुए चला गया। 

विज्ञापन

हरनाम ने बताया कि 17 मार्च को रात करीब साढ़े दस बजे वह और उनका परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। तभी आरोपी लड़का करीब 14 लोगों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा। उनके पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। उन्होंने घर के बाहर से ही उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे धमकियां देते हुए फरार हो गए। 

हरनाम ने बताया कि उनके जाने के बाद जब उन्होंने निकल कर देखा तो उसकी माता खून से लथपथ बरामदे में पड़ी थी। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। वहीं, उसके पिता के माथे में, चाची की बाजू में और दादा की टांग में गोली लगने से वे जख्मी हो गए थे। सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी माता को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीनों को सिविल अस्पताल बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया। 

हरनाम ने बताया कि आरोपियों ने इसके बाद उसके चाचा के लड़के के घर जाकर भी फायर किए, जो उसकी घर में खड़ी गाड़ी पर लगे। एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके तीन परिजनों के अलावा लगभग 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed