{"_id":"60de01508ebc3ebc7846e77f","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-with-five-year-old-daughter-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत की घटना: पांच साल की बेटी के साथ मां ट्रेन के आगे कूदी, दोनों की मौत, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत की घटना: पांच साल की बेटी के साथ मां ट्रेन के आगे कूदी, दोनों की मौत, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
Thu, 01 Jul 2021 11:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:32 PM IST
सार
पति ने बेटे को एक थप्पड़ मारा तो इस पर पत्नी से झगड़ा हो गया। यह झगड़ा आत्मघाती कदम तक जा पहुंचा। नाराज पत्नी ने पांच साल की बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव सिवाह के पास रेलवे ट्रैक पर बेटी को लेकर मां ट्रेन के आगे कूद गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। दरअसल, पति ने बेटे को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज होकर पत्नी ने उससे झगड़ा कर आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
जीआरपी थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव सिवाह निवासी जयपाल ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। वह पत्नी मीनू (36) और बेटे मंजीत (14), साहिल (11) और बेटी राशि (5) के साथ रहता है।
विज्ञापन
बुधवार को शाम करीब छह बजे उसने बड़े बेटे मंजीत को दूध की थैली लाने भेजा था। रात आठ बजे मंजीत बिना दूध की थैली लिए घर लौटा तो उसने डांट लगाते हुए बेटे को थप्पड़ मार दिया। इतने में पत्नी मीनू बीच में आ गई और बेटे पर दोबारा हाथ न उठाने के लिए कहा। इस पर पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। नाराज होकर मीनू बेटी राशि को लेकर घर से निकल गई। उन्हें सुबह छह बजे जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन के आगे कूदकर पत्नी और बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी। वह सामान्य अस्पताल पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे जीआरपी थाना में ट्रेन ड्राइवर ने एक महिला और बच्चे के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। - राजकुमार, जीआरपी थाना प्रभारी।