{"_id":"ca9b860aab31da4b566f3b18cac73c0f","slug":"woman-commit-suicide-with-along-2-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बच्चियों को दिया, फिर खुद पी लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बच्चियों को दिया, फिर खुद पी लिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध,करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पहले अपनी दो मासूम बच्चियों को जहर दिया। उसके बाद खुद भी पी लिया। नतीजा महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। मामला करनाल के असंध का है। चोचड़ा गांव में 26 वर्षीय महिला द्वारा अपनी दो मासूम बच्चियों को जहर दे कर खुद भी जहर निगल लिया। जिसमें महिला व उसकी एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी बच्ची का कैथल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चोचड़ा गांव में सोमवार रात सीमा ने पहले पांच वर्षीय बेटी भावना व एक वर्षीय बेटी तमन्ना को जहर देने के बाद खुद भी जहर गटक लिया। इसके बाद परिजनों द्वारा तीनों को गम्भीर हालत में कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जहां पर इलाज के दौरान सीमा व एक वर्षीय तमन्ना ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बच्ची भावना का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मां व बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
पति की हो चुकी 2 महीने पहले मौत
सीमा की शादी चोचड़ा निवासी मोहनलाल के साथ हुई थी। दो महीने पहले मोहनलाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। इसके बाद परिजनों ने सीमा को मोहनलाल के बड़े भाई सोहनलाल के साथ पत्नी की तरह रहने के लिए कहा था। बताया जा रहा है की सीमा इस फैसले से खुश नहीं थी।
पुलिस जांच कर रही: थाना प्रभारी
असंध थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है किउन्हें चोचड़ा गावं में महिला द्वारा दो बच्चियों को जहर पिलाने के बाद खुद पीने का समाचार मिला था। तीनों को इलाज के लिए कैथल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला व उसकी एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।