{"_id":"bb6091a2c85457b00ac0705893334531","slug":"woman-commit-suicide-due-to-home-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह : महिला ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह : महिला ने आग लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्ल्लोमाजरा की रहने वाली पूनम (30) ने शुक्रवार को सुबह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली और जलकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पीसीआर ने बुरी तरह से झुलसी हालत में पूनम को जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूनम की मौत के बारे में बिहार में रहने वाले उसके माता पिता को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घरेलू कलह से परेशान होकर पूनम ने आग लगाकर खुदकुशी की है। जिस समय पूनम ने आग लगाई घर में कोई नहीं था। दोनों बच्चे स्कूल गए थे और पति वीरेंद्र पानी भरने पास ही कही गया था।
विज्ञापन
आग लगने के बाद जब पूनम के चीखने की आवाज आई तो आसपास के लोग और उसका पति कमरे में पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक पूनम 95 फीसदी जल चुकी थी। मौके पर पहुंची पीसीआर पूनम को लेकर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पूनम का पति लेबर का काम करता है। पुलिस ने बताया कि बिहार में पूनम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।