फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman burnt alive after refusing marriage in jalandhar

शादी से इंकार करने पर महिला को जिंदा जलाया, आरोपी ने खुद को भी ब्लेड से किया घायल

Fri, 29 Jun 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 29 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive after refusing marriage in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर
शादी से इंकार करना एक युवती को भारी पड़ गया। इससे खफा एक ऑटो ड्राइवर ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना पंजाब के जालंधर जिले की है। यहां के रामामंड़ी इलाके में शादी से इंकार करने पर ऑटो ड्राइवर ने अपनी प्रेमिका को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वीरवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना बुधवार की है। आरोपी ने वारदात के बाद खुद पर भी ब्लेड से कई वार किए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी राजन निवासी एकता नगर, चौगिट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रजनी छह माह पहले तक अपने पति संजीव कुमार के साथ एकता नगर चौगिट्टी में रहती थी। दोनों का दो साल का बच्चा है। संजीव सब्जी विक्रेता है। इसी दौरान रजनी को ऑटो चालक राजन से प्रेम हो गया। संजीव को इस बात का पता चला तो वह पत्नी और बच्चे को लेकर दो माह पहले दकोहा चला गया। लेकिन रजनी और राजन के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले रजनी अपने पति को छोड़कर राजन के साथ गदईपुर में रहने लगी। इस दौरान राजन ने कहा कि वह दोनों शादी कर लेते हैं लेकिन रजनी शादी नहीं करना चाहती थी। उसने साफ मना कर दिया। राजन की जिद देखकर रजनी उससे भी अलग हो गई और दकोहा के ऋषि नगर में अलग रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे राजन दो लीटर पेट्रोल और लाइटर लेकर दकोहा पहुंचा था। रजनी ने मौत से पहले मजिस्ट्रेट को बयान दिया कि राजन दीवार फांदकर अंदर आया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद राजन ने अपने पेट पर ब्लेड से वार करने शुरू कर दिए। रजनी चीखते हुए बाहर निकली तो आस पड़ोस के लोग दौड़कर आए और आग बुझाई। रजनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed