फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman beaten in PGI

पीजीआई में लिफ्ट में चढ़ने को लेकर महिला को पीटा

Thu, 01 May 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten in PGI

पीजीआई की न्यू ओपीडी में लिफ्ट में चढ़ने को लेकर एक हैपेटाइटिस से पीड़ित महिला को दूसरे पेशेंट के आए लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।

विज्ञापन


महिला के साथ आए उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का पिछले 15 दिन से पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। बाद में महिला का इलाज कराया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल देर शाम तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा निवासी हैपेटाइटिस पीड़ित उषा वीरवार को इंडोस्कोपी के लिए दोपहर साढ़े 12.30 बजे न्यू ओपीडी पहुंचीं। दूसरी मंजिल में वे पति जगदीश मेहता और बेटी शालू के साथ लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे।


लिफ्ट आई तो वे अंदर जाने लगे। इतने में व्हील चेयर में एक महिला मरीज के साथ तीन लोग पहुंचे। वे बोले कि इतने देर से वे खड़े हैं और लिफ्ट में उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा। तब तक उषा का परिवार लिफ्ट में आ गया।

दूसरे पेशेंट के लोग उन्हें रोकने लगे तो दोनों के बीच बहस होने लगी। इतने में व्हील चेयर वाले पेशेंट के साथ आए युवक ने उषा पर हाथ से वार कर दिया। युवक के हाथ का कड़ा उषा के माथे पर लगने से गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed