{"_id":"d42a3f26630a21e42c32a6ab6977b4f2","slug":"woman-beaten-by-man-when-she-opposed-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी में जब एक महिला ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
युवक ने पीड़ित महिला को बाजार में थप्पड़ मारे। मनीमाजरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बापू राम और ज्ञान चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को रविवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। न्यू इंदिरा कालोनी निवासी महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी।
विज्ञापन
रास्ते में वहीं के रहने वाले बाबूराम और ज्ञान चंद ने अश्लील कमेंट किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को पकड़ कर उसके मुंह में तमाचे मारे।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिला ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना कि आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।