फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman arrested with lover in her husband murder Case in Punjab

प्रेम संबंधों में पति बना बाधा तो पत्नी ने मरवा दिया, प्रेमी संग रची थी वारदात की खौफनाक कहानी

Tue, 15 Dec 2020 08:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested with lover in her husband murder Case in Punjab
संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी हरप्रीत सिंह संधू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संगरूर के लहरगागा में युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि 11 दिसंबर को अमनदीप सिंह निवासी गोबिंदपुरा पापड़ा, जो मौजूदा समय लहरागागा में किराए के मकान में रह रहा था, उसका कत्ल हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने पहले मृतक की पत्नी रमनदीप कौर के बयान पर थाना लहरा में मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, सतपाल सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ जग्गी, कुलवीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन मामले की जांच की तो सामने आया कि मृतक अमनदीप सिंह की पत्नी रमनदीप कौर के पति की मौसी के लड़के (देवर) रमनदीप सिंह उर्फ राजू से संबंध थे।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी और रमनदीप सिंह उर्फ राजू ने अमनदीप सिंह को रास्ते से हटाने के लिए 10 नवंबर को तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। रमनदीप कौर ने इस कत्ल का आरोप मलकीत सिंह सहित अन्य पर लगाकर मामला दर्ज करवाया था। मामले का खुलासा होने के बाद मृतक की पत्नी और रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed