फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman arrested with heroin

पति की मौत के बाद उसके दोस्त के साथ पत्नी करने लगी ये धंधा, देखिए पुलिस ने क्या किया

Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
woman arrested with heroin
ऐशो आराम के लिए शुरू की तस्करी - फोटो : demo pic
पति की मौत के बाद पत्नी ने कमाई के लिए एक नया धंधा शुरू कर दिया। घर में आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए पत्नी का शुरु से धंधा अब पकड़ा गया है। पति की मौत के बाद बच्चों के पालन पोषण के लिए नौकरी और कोई काम न मिलने पर महिला ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। महिला अपने पति के साथी रहे एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर लोगों को सप्लाई करने लगी। 
विज्ञापन


महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके दो छोटे छोटे बच्चे है। उनके पालन पोषण के लिए उसे कोई काम धंधा नहीं मिल रहा था। इस पर वह अपने पति के दोस्त के साथ मिल कर नशा तस्करी करने लगी। नशीले पदार्थ से होने वाली कमाई से ही उसके घर का खर्च चलता है। 
विज्ञापन

महिला को शक के बिनाह पर काबू किया

woman arrested with heroin
ऐशो आराम के लिए शुरू की तस्करी - फोटो : Demo Pic
सेल में तैनात एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी मंगलवार को गांव तलवंडी कलां में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब के पास आरोपी महिला पुलिस को देख कर घबरा गई। पुलिस ने आरोपी महिला को शक के बिनाह पर काबू किया।उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आरोपी महिला के पति का दोस्त कौन है। 

आरोपी महिला उस समय एंटी नारकोटिक्स  सेल ने तलवंडी कलां से उस समय गिरफ्तार किया जब किसी को वह हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। उसके कब्जे से पुलिस ने 21 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव तलवंडी कलां की ही रहने वाली मंजीत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को बुधवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed