{"_id":"56dc322d4f1c1b903f8b458b","slug":"woman-arrested-with-drugs-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थों के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम छापामारी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को चरस और गांजा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पहली छापामारी सेक्टर-25 में की गई। इस दौरान स्थानीय निवासी करन को 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी छापामारी पुलिस ने सेक्टर-49 स्थित ट्यूबवेल के पास किया। इस दौरान एक संदिग्ध रूप से घूम रही महिला लखविंदर उर्फ लक्खी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
बाद में आरोपी महिला के पास से 10ग्राम चरस बरामद किया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि महिला पिछले कई सालों से नशे के व्यापार से जुड़ी थी। इससे पहले मोहाली फेज-11, बुड़ैल में नशा सप्लाई करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर खरड़ पुलिस थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन