{"_id":"5caf8674bdec2214195ace38","slug":"woman-and-her-daughter-died-after-ate-poison-in-panipat-son-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः मां ने बेटे-बेटी को जहर देकर खुद भी निगला, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः मां ने बेटे-बेटी को जहर देकर खुद भी निगला, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
Fri, 12 Apr 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/इसराना/गोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/इसराना/गोहाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना क्षेत्र के गांव बांध में गुरुवार को एक महिला ने बेटे-बेटी को जहर देकर खुद भी जहर निगल लिया। गंभीर हालत में तीनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान मां-बेटी की मौत हो गई और बेटे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जहर निगलने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। उधर, पुलिस पति-पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
इसराना पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बांध में गुरुवार को शिव शंकर की पत्नी रत्ना (32) ने अपने आठ साल के बेटे दक्ष और छह साल की बेटी भूमिका को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी निगल लिया। पड़ोसियों की मदद से परिजन तीनों को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन
बेटी भूमिका और महिला रत्ना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे दक्ष का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर इसराना पुलिस गांव बांध में रत्ना के घर पहुंची और जांच की। बाद में बयान दर्ज करने खानपुर पहुंची तो वहां मां-बेटी की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिव शंकर दिल्ली के नरेला में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। घटना के समय वह वहीं था, पड़ोसियों ने हादसे की सूचना तो शिव शंकर खानपुर पहुंचा। एसएचओ अनिरुद्ध ने बताया कि शिव शंकर और रत्ना दोनों बच्चों के साथ घर पर अकेले रहते थे।
पति-पत्नी के बीच कैसे संबंध थे इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। वहीं शिव शंकर का कहना है कि दोनों में किसी प्रकार की कोई अनबन नहीं थी।