फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman alleged rape on sergeant

महिला ने हवलदार पर लगाया रेप का आरोप, एसएसपी को सबूत में दिखाए फटे कपड़े

Tue, 26 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 26 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Woman alleged rape on sergeant
धरने पर मां के साथ बैठी रेप पीड़िता
एक विवाहिता ने हवलदार पर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी हवलदार पीड़िता का रिश्ते में मामा ससुर लगता है। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का है। 
विज्ञापन


आरोपी राजपुरा के एक पुलिस थाना में हवलदार है। पीड़िता का यह भी कहना है कि हवलदार है, इसलिए उसकी सुनवाई नहीं हो रही। सोमवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ इंसाफ को लेकर एसएसपी के ऑफिस के आगे धरने पर बैठ गई। इस संबंध में उसने एक शिकायत एसएसपी अलका मीना को सौंपी। 

जिसमें कहा गया है कि अगर उसे इंसाफ न मिला तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर होगी। मामला दो महीने पुराना है। लेकिन सुनवाई न होने के कारण सोमवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन


जहां एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि इंसाफ के लिए दो महीनों से वह थानों के चक्कर काट रही है। उससे रेप करने वाला शख्स उसका रिश्ते में मामा ससुर लगता है। जो राजपुरा थाने में हवलदार है। सबूत के तौर पर पीड़िता ने एसएसपी को उसके फटे कपड़े भी दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दी तो पति ने मायके में छोड़ा
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 11 अप्रैल 2012 को हुई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपने ससुराल परिवार में ही अलग रहती है। 21 अप्रैल 2018 को उसका मामा ससुर जो पंजाब पुलिस में बतौर हवलदार राजपुरा में तैनात है। उनके घर रात को ठहरा।

जब वह अपने मामा ससुर को रोटी देने गई तो उसने उसे पकड़ लिया और रात को रेप किया। उसने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसका पति उसे मायके छोड़ आया। उसी दिन वह संबंधित इलाके के थाने में गई लेकिन दो महीने बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई और अब उसने एसएसपी दफ्तर के बाहर मां समेत धरने पर बैठ गई।


आरोपी ने कहा-मैं उस दिन ड्यूटी पर था
वहीं पीड़िता के पति ने सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे बताए। उसने कहा कि वह घर से अलग रहने की बात कर सभी से झगड़ा करती थी। इस कारण उसने ये बात बनाई हैं। वहीं मामा ससुर का कहना है कि जिस दिन का हवाला देकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उस दिन वह पटियाला काली माता मंदिर में ड्यूटी पर था। उस पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। इस बारे जब एएसपी डा. रवजोत ग्रेवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत मार्क होकर आई है, जिसकी तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed