नन दुष्कर्म मामलाः मुख्य गवाह का संदिग्ध हालत में मिला शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल नन रेप केस के मुख्य गवाह का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। फादर कुरियाकोस काट्टुथारा पंजाब के होशियारपुर में मृत पाए गए। वो आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ मुख्य गवाह थे।
मृतक फादर कुरियाकोस काट्टुथारा ने नन यौन उत्पीड़न के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। वह आज होशियारपुर के दसूहा स्थित सेंट मैरी चर्च के एक कमरे में मृत पाए गए हैं। वहीं मृतक कुरियाकोस के भाई जोस कुरियाकोस ने इसे हत्या बताया है। जोस का आरोप है कि नन यौन उत्पीड़न केस में शिकायत करने के बाद उनके भाई को लगातार धमकियां दी जा रही थी।
He used to live at St. Paul's Church in Dasuya. He was found dead there. He was 62. The matter will be investigated. I have been informed that no injuries have been found: AR Sharma, DSP Dasuya, on Father Kuriakose Kattuthara, witness in Kerala nun rape case, found dead pic.twitter.com/jQcMPqlEkf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2018
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। बता दें कि मृतक फादर कुरियाकोस की उम्र 60 वर्ष थी। हाल ही में केरल हाईकोर्ट ने आरोपी फ्रैंको मुलक्कल को सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद वह जालंधर पहुंचा था। जहां उसका जोरदार स्वागत भी किया गया था।
दसूहा के डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि फादर कुरीकोस कट्टुथारा सेंट पॉल चर्च में बिस्तर में मृत मिले हैं। उनके पास से ब्लड प्रेशर की गोलियां भी मिली हैं। मामले की जांच जारी है। उनके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि फादर कुरियाकोस को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी।
It was found that he vomited over the bed. Blood pressure tablets were found at the spot. Investigation is underway. In our notice, no security was provided to him: AR Sharma, DSP Dasuya, on Father Kuriakose Kattuthara, witness in Kerala nun rape case, found dead pic.twitter.com/wot6nzxRwU
— ANI (@ANI) October 22, 2018