{"_id":"5326c605cf3cbb40a7ae47abff1e2f9e","slug":"wife-of-constable-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटक हवलदार की पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटक हवलदार की पत्नी ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी मंदिर के मिलिट्री एरिया में रहने वाले एक हवलदार की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका का पति चंडी मंदिर स्थित लद्दाख स्कवॉड में तैनात है। पिछले महीने ही उसका यहां तबादला हुआ था। पुलिस के मुताबिक सुबह हवलदार सोनम ग्यात्सो की पत्नी जिगमुख्त चुन्नी फंदा लगाए हुए देखी गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को रीढ़ की हड्डी में परेशानी थी।
सात साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन बच्चा नहीं था। इन वजहों से वह परेशान रहती थीं। पुलिस ने मृतक महिला के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है।