{"_id":"5b7eca5942c792464109d5aa","slug":"wife-murdered-husband-with-her-lover-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने हथौड़े से किए वार, दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने हथौड़े से किए वार, दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम संबंधों के चलते एक पति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना लुधियाना की है। यहां के फोकल प्वाइंट की न्यू दुर्गा कालोनी इलाके में रहने वाले मुकेश की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल की थी। मृतक मुकेश की पत्नी ने उसके पैर पकड़े और आरोपी ने उसके मुंह पर हथौड़ा मार मौत के घाट उतार दिया था।
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने इस मामले में मृतक मुकेश की पत्नी संगीता और उसके किराएदार श्याम पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया हथौड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एडीसीपी-4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि आरोपी महिला संगीता एक फैक्टरी में काम करती थी। आरोपी श्यामा प्रसाद भी वहीं काम करता था। श्यामा प्रसाद की पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं थे। काफी समय तक काम करते हुए दोनों के प्रेम संबंध बन गए। दोनों के प्रेम संबंध पिछले पांच साल से थे, लेकिन दोनों को मिलने में थोड़ी मुश्किल होती थी। आरोपी संगीता ने श्यामा प्रसाद को अपने घर का कमरा किराए पर दिलवा दिया, ताकि उससे मिलने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
घर के बाहर करियाने की दुकान चलाने वाले मुकेश को अपनी पत्नी संगीता और उसके किराएदार श्यामा प्रसाद के प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था। वह अपनी पत्नी को श्यामा प्रसाद से दूर रहने के लिए कहता था, लेकिन वह श्यामा प्रसाद से मिलने से बाज नहीं आ रही थी। इस कारण कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद संगीता ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।
संगीता और श्याम पिछले दो महीनों से मुकेश को मारने की प्लानिंग बना रहे थे, मगर कामयाब नहीं हो पा रहे थे। संगीता ने श्याम को वारदात के लिए हथियार लाने को कहा था। इसके बाद श्याम ने बाहर से एक स्पेशल वजनी हथौड़ा तैयार करवाया था। इससे उन्होंने हत्या की।

रात 2 बजे दिया था वारदात को अंजाम
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
एडीसीपी-4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि संगीता और श्याम ने मिल कर 15 अगस्त की रात 2 बजे वारदात को अंजाम दिया था। संगीता और मुकेश के पांच बच्चे थे। जोकि सो चुके थे। इसके अलावा श्याम की पत्नी मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसे किसी बात का पता नहीं चलता था। इस बात का दोनों ने फायदा उठाया। 15 अगस्त को गर्मी के कारण मुकेश छत पर सो रहा था।
उस दौरान संगीता ने आकर मुकेश के पैर पकड़ लिए, ताकि वह छटपटा न सके और श्याम ने हथौड़े से मुकेश के मुंह पर वार किया। हथौड़े की चोट ऐसी लगी कि पहली ही बार में मुकेश ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपियों ने घर से कुछ दूर स्थित पानी के छप्पड़ में हथौड़ा फेंक दिया और दोनों अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए थे।
पुलिस को शुरू से नजदीकी पर था शक
जांच कर रही पुलिस को शुरू से ही किसी नजदीकी पर शक था। क्योंकि, वारदात की रात मेन गेट अंदर से बंद था। जबकि छत की दीवार बड़ी थी, इसलिए कोई उसे फांद कर भी नहीं आ सकता था। इसलिए पुलिस की शक की सुई घर के अंदर के लोगों पर ही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए किराएदार श्याम को हिरासत में ले लिया और मुकेश के संस्कार के बाद पुलिस ने संगीता को भी हिरासत में ले लिया था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।