{"_id":"271e7558f12aa41cff3140581f378a5d","slug":"wife-murder-at-baltana-in-dowry-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर कहा, बचा ले भाई, पर बच न पाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन कर कहा, बचा ले भाई, पर बच न पाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Fri, 27 Feb 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलटाना की वाधवा नगर कॉलोनी के मकान नंबर-98 में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर विवाहिता के पति, सास-ससुर और पति की बहन के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका के भाई हरप्रीत सिंह का कहना है बुधवार को दोपहर 12.24 बजे पर दलजीत ने व्हाट्सअप पर बहन का हाल-चाल जाना तो वह ठीक नहीं लग रही थी। उसके 2 घंटे के बाद ही 2.46 मिनट पर बहन का फोन आया कि परविंदर व उसके परिजन जबरदस्ती उसे जहर दे रहे हैं। वह तुरंत पटियाला से पहुंचे तो बहन के मृत होने का पता चला।
विज्ञापन
बुधवार को शाम करीब 5.30 बजे वाधवा नगर के पड़ोसियों को भी मकान में महिला के मृत पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद बलटाना चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर पर लगे ताले को तुड़वाया और अंदर दलजीत कौर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भेजा। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के पिता मुख्तयार सिंह ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी दलजीत कौर की 3 वर्ष पूर्व बलटाना के परविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह के साथ हुई थी। पति परविंदर सिंह, सास जसविंदर कौर, ससुर दलीप सिंह व ननद (पति की बहन) कोमलप्रीत कौर अकसर उनकी बेटी दलजीत कौर से दहेज की मांग करते रहते थे। बीते वर्ष उन्होंने इस संबंध में वुमन सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अक्तूबर, 2014 को दोनों पक्षों में सेल ने समझौता करवा दिया था। लेकिन बाद में वह उसे फिर परेशान करने लगे थे।
पति चंडीगढ़ में कर रहा है जॉब
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार के मृतका का पति परविंदर सिंह आईटी पार्क चंडीगढ़ स्थित टेक महिंदरा में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नाइट में शिफ्ट में जॉब करता है।
वहीं ससुर भी फौज से रिटायर होने के बाद बलटाना से बाहर निजी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी में है। जबकि ननद कोमलप्रीत मोहाली के एक निजी अस्पताल में बतौर रिसेप्शनिस्ट तैनात है।
मृतका की सास हाउसवाइफ थी। मृतका के पिता पंजाब पुलिस जिला पटियाला में बतौर एएसआई तैनात थे और 15 वर्ष पहले रिटायर हो चुके हैं। इसके अलावा
कोट...
मृतका के पिता मुख्तयार सिंह निवासी पटियाला के बयानों के आधार पर मृतका के पति परविंदर सिंह व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या व दहेज के लिए परेशान करने से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें जल्द काबू करेगी।
-अश्वनी कुमार, चौकी इंचार्ज, बलटाना।