फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife murder

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला

Sun, 25 May 2014 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 25 May 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
wife murder

हरियाणा के पानीपत में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शव घर में फंदे पर लटका मिला है। दोस्त ने मृतका व उसके भाई सहित मायके पक्ष के लोगों पर बेटी के साथ दुराचार का आरोप लगा रखा था।

विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के समय ही वारदात को अंजाम देेने की बात कही है। पुलिस ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना शहर के तहत तहसील कैंप विकास नगर में बीती देर रात को गीता देवी (35) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस को यहां काफी खून बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन

पति व दोस्त के खिलाफ हत्या का का केस

wife murder

सूचना मिलते ही सोनीपत के कबीरपुर में रहने वाले मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पिता कृष्ण चंद व दूसरे लोगों ने गीता देवी की हत्या की बात कही। उन्होंने पति टीकाराम व उसके दोस्त सुल्तान निवासी शहरमालपुर पर हत्या का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि गीता के हाथ की नस काटी गई है और गर्दन पर फंदे के निशान हैं। थाना शहर पुलिस ने पिता के बयान दर्ज कर पति टीकाराम व उसके दोस्त सुल्तान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना शहर पुलिस ने रविवार को दिनभर की गहमा-गहमी के बीच डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

पति व सौतेला लड़का भी करता था मारपीट

wife murder

कृष्ण चंद ने बताया कि उसने अपनी लड़की गीता देवी की शादी 15-16 साल पहले विकास नगर निवासी टीकाराम के साथ की थी। टीकाराम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी और उसे पहली पत्नी से करीब 20 साल का लड़का है।

आरोप है कि टीकाराम शहरमालपुर निवासी सुल्तान को अपने मायके से पैसे दिलाने के लिए जोर डालता था और उसके साथ मारपीट करता था। उसने कहा कि गीता का सौतेला लड़का भी बेटी के साथ कई बार मारपीट करता था।

विज्ञापन

पुरानी रंजिश का ले रहे हैं नाम

wife murder

कबीरपुर, सोनीपत निवासी कृष्ण चंद ने बताया कि उसके लड़के शक्ति की शादी शहरमालपुर निवासी सुल्तान की लड़की के साथ दो अप्रैल 2013 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बीच मनमुटाव रहने लगा। सुल्तान की लड़की ने पति शक्ति सहित सुसराल पक्ष के बाकी सदस्यों पर दुराचार व साथ देने का आरोप लगा दिया।

थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। जिसको लेकर कई बार पंचायत हुई और सुल्तान ने समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपये भी लिए थे। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में गीता पर भी आरोप है और शक्ति न्यायिक हिरासत में है।

उसने आरोप लगाया कि गीता ने कई दिन पहले भी अपने मायके फोन कर टीकाराम द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही थी लेकिन उसकी मां ने उसको समझा बुझाकर शांत कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed