फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife killed her husband at illigal relation

किराएदार से संबंध बना पति को मार डाला

Sat, 03 Jan 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी Updated Sat, 03 Jan 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
wife killed her husband at illigal relation

किरायेदार से अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने ही मरवा दिया। कोर्ट ने मामले में पत्नी को दोषी करार दे दिया। दोषी पत्नी तथा उसके प्रेमी को कोर्ट ने उम्रकैद तथा एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट में करीब छह महीने तक चली सुनवाई के दौरान 14 लोगों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके सिंह पंवार की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कमलेश रानी तथा उसके प्रेमी निर्मल को संदीप की हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने धारा 302 में दोनों दोषियों को उम्रकैद तथा 50-50 हजार रुपये जुर्माना किया है जबकि धारा 201 में तीन साल कैद तथा 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न  देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। उपरोक्त दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विज्ञापन

झाड़ियों में फेंक दिया था शव

wife killed her husband at illigal relation

पुलिस के मुताबिक 28 जून, 2013 को मलिकपुर रायपुर गांव के सरपंच केहर सिंह ने बिलासपुर पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त बिलासपुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई।

मृतक की मां ने शक जताया किया कि उसके बेटे की हत्या उसकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश रानी तथा उसके प्रेमी निर्मल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामले की सारी परतें खुलती चली गईं।

संदीप का शव 28 जून, 2013 को झाड़ियों में मिला था

wife killed her husband at illigal relation

पुलिस के मुताबिक निर्मल कुमार संदीप के घर पर किराएदार था। इस दौरान निर्मल ने कमलेश (संदीप की पत्नी) के साथ संबंध स्थापित कर लिए। जब परिवार के लोगों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने निर्मल से अपना मकान खाली करवा लिया। बावजूद इसके निर्मल का संदीप के घर आना-जाना लगा रहा।

पुलिस के मुताबिक 27 जून, 2013 को संदीप की मां अपने पोते-पोती को साथ यमुनानगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में मिलने आई थी। रात के समय कमलेश ने अपने प्रेमी निर्मल को घर पर बुला लिया। दोनों ने साजिश के तहत चाकू से संदीप की हत्या कर दी और शव को मलिकपुर रायपुर गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन

पहचान मिटाने के लिए चेहरे को कर दिया था खुर्दबुर्द

wife killed her husband at illigal relation

पुलिस के मुताबिक लाश की पहचान मिटाने के लिहाज से कमलेश तथा निर्मल ने संदीप के चेहरे पर ईंटें मारकर उसे खुर्दबुर्द कर दिया था। यही वजह है कि पुलिस को शव की पहचान करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतक के परिजनों ने संदीप के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश तथा उसके प्रेमी निर्मल के खिलाफ भादंसं की धारा 302 तथा शव को खुर्दबुर्द करने की धारा 201 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने 29 जुन को कमलेश तथा निर्मल को गिर तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस पूछताछ के दौरान उपरोक्त दोनों ने संदीप की हत्या की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed