फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife and her lover arrested for husband murder in Punjab

एक पंफलेट ने खोला हत्या का राज: पत्नी ने प्रेमी संग मिल किया कत्ल, फिर रेलवे लाइन किनारे फेंकी लाश

Fri, 01 Jul 2022 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 08:25 PM IST
सार

डीएसपी रेलवे जगमोहन सिंह के मुताबिक जांच में मृतक की पैंट की जेब से एक पंफलेट मिला। यह पंफलेट एक फैक्टरी का था। इसके आधार पर जांच टीम उस फैक्टरी तक पहुंची। जिसके बाद हत्या का राज खुला।

विज्ञापन
Wife and her lover arrested for husband murder in Punjab
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डेराबस्सी में रेलवे लाइन के नजदीक 29 जून को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। प्रारंभिक जांच में जीआरपी पटियाला ने हत्या के एंगल से पड़ताल को आगे बढ़ाया और 24 घंटों में इसे हल कर लिया है। रेलवे पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने के बाद कत्ल के केस में उसकी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि रेलवे पुलिस मृतक की जेब से मिले एक पंफलेट के जरिये कत्ल के आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या की थी। वहीं उम्र में बड़ा होने के कारण पत्नी मृतक को पसंद नहीं करती थी। शुक्रवार को एडीजीपी रेलवे एमएफ फारूकी ने बताया कि 29 जून को डेराबसी में रेलवे लाइन के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। लाश पर चोट के गहरे निशान थे। इससे साफ हो गया था कि यह कत्ल का मामला है। इसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


डीएसपी रेलवे जगमोहन सिंह के मुताबिक जांच में मृतक की पैंट की जेब से एक पंफलेट मिला। यह पंफलेट एक फैक्टरी का था। इसके आधार पर जांच टीम उस फैक्टरी तक पहुंची। वहां के स्टाफ को मृत व्यक्ति की फोटो दिखाई। वहां के लोगों ने मृतक की पहचान फैक्टरी के फोरमैन सहदेव (49) निवासी चांदपुर जिला बिजनौर (यूपी) एवं वर्तमान निवासी जीपी कांप्लेक्स गांव सैदपुरा (डेराबस्सी) के तौर पर की। इसके बाद टीम ने केस की जब बारीकी से पड़ताल की तो शक की सुई मृतक की पत्नी ममता देवी (25) पर घूमी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता से सख्ती के साथ पूछताछ की तो कबूल किया कि उसने व उसके प्रेमी ने पार्टी के बहाने सहदेव को शराब पिलाई व उसके बाद उसे रेलवे लाइन के नजदीक ले गए। जहां दोनों ने सहदेव के सिर व शरीर पर पत्थर मारकर कत्ल कर दिया। ममता ने बताया कि उसके हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी डेराबस्सी (22) के साथ संबंध हैं। उसका पति सहदेव उनके संबंधों के बारे जान गया था। साथ ही सहदेव उससे उम्र में काफी बड़ा था, इसलिए वह उसको पसंद नहीं करती थी। इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने ममता देवी व उसके प्रेमी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। केस को 24 घंटे के अंदर हल करने पर एडीजीपी रेलवे ने जांच टीम में शामिल डीएसपी पटियाला जगमोहन सिंह, एसएचओ जीआरपी पटियाला जसविंदर सिंह की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed