{"_id":"e5e4a6eaa19917345d050af22e0916ea","slug":"wife-and-her-friend-beaten-by-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्क के बाहर पत्नी और उसकी सहेली को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्क के बाहर पत्नी और उसकी सहेली को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 में एक डिस्क के बाहर एक पति ने पत्नी और उसकी सहेली की जमकर पिटाई कर दी। यहीं नहीं उसने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट के बाद दोनों को इलाज के लिए जीएमएसएच 16 में ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक महिला अपनी सहेली के साथ सेक्टर-17 के एक डिस्क में गई थी। वहां उसके पति ने उसे बुलाया था। पति-पत्नी दोनों का तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
तलाक से संबंधित बात करने के लिए ही वह वहां गई थी। वह अपनी सहेली को भी साथ ले गई। वहां दोनों में बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि उनमें लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने पहले पत्नी को पीटा और फिर उसकी सहेली को भी। इतना ही नहीं उसने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो पति मौके से फरार हो गया।
मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने तक युवतियों के परिचित भी वहां पहुंच गए। दोनों युवतियां पहले तो शिकायत देने को तैयार थी, लेकिन जानकारों के कहने पर उन्होंने शिकायत देने से इंकार कर दिया।