फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   widow raped last six year by live in partner

लिव इन रिलेशन में 6 साल तक विधवा से रेप

Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
widow raped last six year by live in partner

सात साल पहले पति की मौत हुई। 6 साल पहले युवक का सहारा मिला तो लिव इन में रहने लगी। अब राज खुला तो विधवा ने पुलिस से इंसाफ मांगा। मामला, चंडीगढ़ के धनास कॉलोनी का है।

विज्ञापन


विधवा महिला ने अपने सहकर्मी युवक पर शादी का झांसा देकर छह साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सेक्टर-11 थाने में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के पति की मौत करीब सात साल पहले हो गई थी। विधवा महिला पहले से सेक्टर-17 में प्राइवेट जाब करती थी।

विज्ञापन

युवक शादीशुदा निकला तो राज खुला

widow raped last six year by live in partner

इसी दौरान उसी एजेंसी में काम करने वाले राजिन्द्र नामक युवक से विधवा की नजदीकियां बढ़ गई। पीड़ित महिला के अनुसार वह राजिन्द्र के साथ पिछले छह सालों से लिव इन रिलेशनशिप पर रह रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ महीने पहले उसे राजिन्द्र के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-11 थाना पुलिस और एसएसपी विंडो पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह के अनुसार महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपी राजिंद्र पंजाब निवासी है, लेकिन दुबई जा चुका है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed