फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के आशिक पर आया बेटी का दिल, सह न पाई मां, बनी 'कातिल'

Thu, 02 Jun 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:00 PM IST
widow lady murdered daughter for facebook lover in abohar of punjab
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर विधवा से प्यार इतना बढ़ा कि युवक उसी के घर रहने लगा। विधवा की बेटी भी उसी युवक के प्यार में पागल हो गई। विधवा तो पता चला तो उसने बेटी की हत्या कर दी।

दीक्षा ने बाजू पर गोद लिया था विजय का नाम

widow lady murdered daughter for facebook lover in abohar of punjab
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
ये दिल दहलाने वाली वारदात पंजाब के अबोहर इलाके में हुई। पंजपीर नगर निवासी एक विधवा महिला ने अपने अविवाहित प्रेमी के इश्क में अंधी होकर अपनी ही बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमी से मिलकर मृतक बेटी को गले से बांध पंखे से लटका दिया और दोनों शहर में घूमने चले गए। पुलिस ने विधवा व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
widow lady murdered daughter for facebook lover in abohar of punjab
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को थाना नंबर एक में एसपी डी नरेंद्र पाल सिंह बडिंग तथा थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि आरोपी मंजू रानी पति की मौत के बाद अपने सास-ससुर से अलग होकर एक बेटा व बेटी के साथ पंजपीर नगर में रहने लगी। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती सऊदी अरब में रहने वाले विजय उर्फ सोनू पुत्र हंसराज से हो गई। विजय मूल रूप से हरियाणा के गांव माइन थाना खोण जिला रेवाड़ी का रहने वाला है। वह 27 दिसंबर को सऊदी अरब से भारत आया और 1 जनवरी 2016 को अबोहर आकर मंजू रानी के घर रहने लगा।
विज्ञापन
widow lady murdered daughter for facebook lover in abohar of punjab
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों बाद मंजू की 17 वर्षीय बेटी दीक्षा ने एक रात दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। विजय ने दीक्षा को भी शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।  विजय और दीक्षा के बीच नजदीकियां बढ़ते देख मंजू ने इसका विरोध किया। वह खुद विजय से शादी करवाना चाहती थी। मां के विरोध से बेटी हार गई और उसने जान देने की धमकी दी। तो मंजू ने उस पर दबाव बनाकर उसके दादा-दादी के नाम एक झूठा सुसाइड नोट तैयार करवाया जिसमें उन्हें अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहरा दिया।

widow lady murdered daughter for facebook lover in abohar of punjab
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
23 मई को दीक्षा ने किसी नुकीली चीज से अपने हाथ पर अंग्रेजी में विजय लिखा और फिर उसी खून से एक कागज पर आई लव यू विजय लिख दिया। इसे देख कर मंजू गुस्से में आग बबूला हो उठी और दीक्षा को घसीट कर कमरे में ले गई तथा चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। इसी दौरान विजय भी वहां पहुंच गया तथा दोनों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे गले से बांध कर पंखे में लटका दिया और दोनों घर से बाहर घूमने चले गए। काफी देर बार मंजू का करीब 12 वर्षीय बेटा घर आया तो उसने यह सब देखकर शोर मचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed