फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Widow gang rape

प्रॉपटी डीलर ने दोस्तों संग किया विधवा से गैंगरेप

Wed, 06 Nov 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 06 Nov 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
Widow gang rape
क्षेत्र के एक गांव की विधवा ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्तों पर गैंग रेप करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विधवा ने बताया उसके पति की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा और लड़की  है। उसने बताया करीब 20 दिन पहले प्लॉट लेने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर के संपर्क में आई।


आरोप है कि उसने प्लॉट दिलवाने का झांसा देकर आरोपी कभी उसे जीरकपुर तो कभी अंबाला और गांव कुडांवाला में घुमाता रहा।

उसने बताया डीलर ने सोमवार शाम करीब पांच बजे उसे गुलमोहर सिटी में प्लॉट देखने के लिए बुलाया। पीड़िता ने बताया वहां एक व्यक्ति मिला।

आरोप है कि यह दोनों लोग उसे घर दिखाने के लिए एक घर में ले गए, जहां पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही उसे किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी गुरवंत सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पीड़ित ने जहां दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है वहां जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed