{"_id":"0c1a9d7cd7aabf33935b0a3f663687be","slug":"while-child-was-kidnapped-arrest-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को किडनैप कर ले जा रहा था पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को किडनैप कर ले जा रहा था पुलिस ने किया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Fri, 25 Apr 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने वीरवार देर शाम को किशनगढ़ गांव के एक चार साल के बच्चे को अगवा करके ले जाने वाले को दबोच कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उसकी पहचान सेक्टर 56 के मकान नंबर 6514-सी में रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह को किशनगढ़ की एक महिला ने शिकायत दी थी कि वीरवार शाम को उसके बच्चे को मुकेश उसके घर से अगवा करके ले गया।
पुलिस ने नाका लगा कर आरोपी व्यक्ति को बच्चे के साथ दबोच लिया।। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मुकेश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन