{"_id":"5839cfb44f1c1bcc6713be60","slug":"when-filling-air-tire-burst-punctured-who-died-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा भरते समय टायर फटा, मैकेनिक 10 फुट तक उछला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवा भरते समय टायर फटा, मैकेनिक 10 फुट तक उछला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पंक्चर लगाने वाले की मौत
- फोटो : Demo Pic
मोहाली फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक ट्रक का पंक्चर लगाने के बाद उसमें हवा भरने के दौरान अचानक टायर फट गया। इस दौरान पंक्चर लगाने वाला व्यक्ति जमीन से करीब आठ से 10 फुट तक ऊपर उछल गया और दूर जाकर गिरा।
जमीन पर गिरने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बलबीर सिंह (35) के रूप में हुई है। वह कुराली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के दफ्तर के सामने बूथों में कमल टायर नाम की एक दुकान है। वहां पर ट्रक के टायर में पंक्चर लगाया जाता है। बलबीर सिंह टायर में पंक्चर लगाने के बाद उसमें हवा भर रहा था। इसी बीच अचानक धमाके से टायर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि हवा भरने वाला कारीगर उछल कर 8-10 से फुट दूर जाकर गिरा। टायर में से निकली हवा के प्रेशर से उसके कपड़े फट गए।

Trending Videos
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए इस धमाके के बाद बलबीर सिंह जब दूर जाकर गिरा और इसके बाद वह उठ नहीं पा रहा था। फिर आसपास के दुकान वालों ने उसे ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
काफी समय से काम कर रहा था दुकान पर
दुकान के मालिक रविंदर सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह उनके पास काफी समय से काम कर रहा था। उसकी उम्र करीब 35 साल थी। वह कुराली का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि जिस समय हादसा हुआ। उस समय वह दुकान पर नहीं थे।
एमआईए प्रधान ने जताया शोक
मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान संजीव वशिष्ट ने टायर फटने से हुई मौत पर अफसोस जताया है। वहीं, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को एसोसिएशन यथासंभव आर्थिक मदद भी करेगी।