{"_id":"072e4503283bcc1bc156ade96e47a02f","slug":"when-car-driver-use-mobile-phone-on-driving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल को महंगा पड़ा कार चालक को रोकना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल को महंगा पड़ा कार चालक को रोकना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Aug 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग करते हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे चालक को रोकना ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
कार चालक ने पहले तो मटका चौक पर ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मारी, जिससे कांस्टेबल उसे बोनट पर लटकाकर करीब आधा किमी दूर तक ले गया।
पीसीआर ने कार चालक का पीछा कर उसे सेक्टर 9/10 की लाइट प्वाइंट के पास पकड़कर कांस्टेबल को बोनट से उतारा। पीसीआर ट्रैफिक कांस्टेबल दविंद्र को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल ले गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कांस्टेबल की शिकायत पर मोहाली निवासी चालक अफताब सिंह गिल पर मामला दर्ज किया है।
घटना रविवार शाम साढ़े छह बजे की है। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जतिंदर कुमार और कांस्टेबल दविंदर सिंह की ड्यूटी सेंट्रल डिविजन में ईगल वन मोटरसाइकिल पर थी। मटका चौक पर कांस्टेबल दविंदर सिंह ने सोनाटा कार नं सीएच 01 एसी-1267 के चालक को फोन पर बात हुए देखा।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी धीरे की और कांस्टेबल को टक्कर मारने लगा। कांस्टेबल ने बचने के लिए कूदकर गाड़ी का वाइपर पकड़ लिया। इस पर चालक ने कार पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ दौड़ा ली।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल जतिंदर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर कार चालक का पीछा कर उसे सेक्टर 9/10 की लाइट प्वाइंट पर पकड़ लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कार चालक आफताब गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है।