{"_id":"6e1a53fc82d5a1e0c8af0a5dea5c7f21","slug":"whatsapp-run-offensive-message-against-dera-sacha-sauda-sirsa-dera-owner-gurmeet-ram-rahim-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Whatsapp पर डेरामुखी के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Whatsapp पर डेरामुखी के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
वाटस एप्प पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज करने वाले के खिलाफ सेक्टर-39 पुलिस ने डीडीआर दर्ज की।
विज्ञापन
सेक्टर-39 पुलिस ने जिस नंबर से एसएमएस आया था उसकी जांच के लिए नंबर साइबर सेल को भेजा है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए वीरवार रात 12 बजे करीब 200 भक्त सेक्टर-39 पुलिस थाने का घेराव करते हुए पहुंच गए जिन्होंने इस बात के लिए दबाव बनाया कि आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मलोया निवासी अशोक की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बाबा जी के खिलाफ काफी आपतिजनक टिप्प्णी
सेक्टर-40 के एक अन्य भक्त पवन कुमार का कहना है कि बाबा जी के खिलाफ काफी आपतिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिन्हें वह बोलकर भी नहीं बता सकते हैं। उनका कहना है कि जिस मोबाइल के वाट्स एप्प से यह मैसेज आया है वह आरोपी युवक डेराबस्सी का निवासी है।
सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।