{"_id":"6443e32c063e4b8ba9079696","slug":"weapons-provided-in-chandigarh-crime-branch-caught-smuggler-from-rewari-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: चंडीगढ़ में मुहैया करवाए थे हथियार, तस्कर को रेवाड़ी से पकड़ लाई क्राइम ब्रांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime News: चंडीगढ़ में मुहैया करवाए थे हथियार, तस्कर को रेवाड़ी से पकड़ लाई क्राइम ब्रांच
Sat, 22 Apr 2023 07:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:07 PM IST
सार
17 अप्रैल को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजीव कुमार की निगरानी में सारंगपुर गांव के बोटेनिकल गार्डन के पास से काबू किया गया था। रिमांड के दौरान हुए खुलासे के आधार पर पुलिस गौरव को उसके पैतृक गांव से पकड़ कर लाई है।
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव दहिणा से गौरव नामक 29 साल के युवक को पकड़ कर लाई है। पुलिस के मुताबिक वह गैरकानूनी ढंग से हथियारों की तस्करी करता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश से हथियार लाता था। आरोप के मुताबिक उसने उत्तर प्रदेश के बहरैच जिले के 30 साल के आनंद दुबे को हथियार मुहैया करवाए थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहरैच जिले के 30 साल के आनंद दुबे के खुलासे के बाद दबोचा
दुबे को बीते 17 अप्रैल को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजीव कुमार की निगरानी में सारंगपुर गांव के बोटेनिकल गार्डन के पास से काबू किया गया था। रिमांड के दौरान हुए खुलासे के आधार पर पुलिस गौरव को उसके पैतृक गांव से पकड़ कर लाई है। पुलिस के मुताबिक उससे जानकारी जुटा उसके गांव से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
आनंद दुबे के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस मिले
क्राइम ब्रांच टीम 17 अप्रैल को गांव सारंगपुर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आनंद दुबे नामक एक व्यक्ति गैरकानूनी हथियार लिए हुए है। ऐसे में पुलिस सारंगपुर के बोटेनिकल गार्डन के पास पहुंची और आनंद दुबे को पकड़ा था। उसकी तलाशी में पुलिस ने एक पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका बुड़ैल जेल
हथियार का कोई लाइसेंस न दिखा पाने पर उसके खिलाफ सारंगपुर थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उससे जुटाई जानकारी के आधार पर 29 साल के गौरव को काबू किया गया है। पुलिस का कहना है कि गौरव ने आनंद को हथियार मुहैया करवाए थे। दूसरी ओर आनंद दुबे का रिमांड लेकर तीन दिन पहले बुड़ैल जेल न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
हथियार दिखा डराता था
क्राइम ब्रांच ने बताया कि बीते 19 अप्रैल को आनंद ने पूछताछ में रेवाड़ी के गौरव का नाम लिया था। गौरव को अदालत में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। आनंद दुबे शहर में ऑटो चालने का काम करता था और वह राहगीरों को हथियार के दम पर डरा-धमका कर उनसे लूट करता था। ऐसे 6 से 7 मामलों की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं पुलिस का कहना है कि डर के कारण कोई व्यक्ति इन मामलों में शिकायत देने नहीं आया। वहीं गौरव भी अपने गांव में शरारती प्रवृत्ति का है। वहीं सूत्र बताते हैं कि दूबे ने गैरकानूनी हथियार से उत्तर प्रदेश में फायरिंग भी की थी। हालांकि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।