फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weapons and six kg RDX Found in Punjab

पंजाब में फिर मिला 'मौत का जखीरा'

Fri, 13 Jun 2014 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jun 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
Weapons and six kg RDX Found in Punjab

पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव के गांव सिंधवा खुर्द के छप्पड़ की सफाई के दौरान वीरवार को तीसरी बार मिली हथियारों और आरडीएक्स की बड़ी खेप में पुलिस को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन


वीरवार को छप्पड़ से छह किलो आरडीएक्स के अलावा बड़ी संख्या में एके-47 के कारतूस, डेटोनेटर, मैग्जीन और हैंड ग्रेनेड मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जखीरे का मुआयना किया।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से छप्पर की मनरेगा स्कीम के तहत सफाई करवाई जा रही है। कुछ दिन पहले भी सफाई के दौरान 14 हैंड ग्रेनेड और 33 एके-47 के कारतूस मिले थे।

इसके बाद जगरांव पुलिस ने छप्पर की सफाई के दौरान एंटी सेबोटाइज टीम को तैनात कर दिया था। इस टीम को जांच के दौरान 10 जून को 11 हैंड ग्रेनेड और एके-47 के 115 कारतूस मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों को नष्ट करने पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Weapons and six kg RDX Found in Punjab

छप्पड़ की सफाई के दौरान वीरवार को भी टीम डीप डिटेक्टर के साथ सर्च कर रही थी कि अचानक डिटेक्टर का सायरन बजने लगा। टीम ने उस जगह की खुदाई की, जहां से बड़ी मात्रा में आरडीएक्स मिला। इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई।

एसएसपी रवचरण सिंह बराड़, डीएसपी सुरिंदर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। खुदाई के दौरान टीम को छह किलो आरडीएक्स, 260 पेंसिल डेटोनेटर (जिसे आग से चलाया जाता है), 150 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन हैंड ग्रेनेड, चार मैग्जीन, 763 एके-47 के कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने इस हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के लिए विशेषज्ञों को बुला लिया है। एसएसपी बराड़ ने माना कि जगरांव पुलिस की टीम ने आरडीएक्स और डेटोनेटर का पता लगा कर बड़ा हादसा होने से टाल दिया। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

आतंकवाद के दौरान सक्रिय लोगों का होगा रिकार्ड चेक

Weapons and six kg RDX Found in Punjab

जगरांव पुलिस के अनुसार अब आतंकवाद के दौरान इलाके में सक्रिय रहे आरोपियों का रिकार्ड चेक किया जाएगा। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि 15-20 दिनों में छप्पड़ से असलाह मिल रहा है।

वीरवार को मिले हथियारों में कुछ पर मार्का भी लगा हुआ है। इन सब की पूरी जांच फोरेंसिक लैब में विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। इसके बाद यह साफ हो पाएगा कि उक्त हथियार भारतीय हैं या विदेशी। इस संबंध में मामला पहले से ही दर्ज किया गया है। जांच के लिए अलग से टीम बनाई गई है।

अब तक छप्पर से मिले ‌हथियार

Weapons and six kg RDX Found in Punjab

4 जून--14 हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 33 कारतूस
10 जून--11 हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 115 कारतूस
12 जून--3 हैंड ग्रेनेड, चार एके-47 के मैग्जीन, कारतूस 763, डेटोनेटर 260, डेटोनेटर समेत तार 150, आरडीएक्स छह किलो

एसएसपी जगरांव रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि छप्पड़ से पहले दिन ही हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने पर पुलिस ने इसे गंभीरता के साथ लिया था। उस दिन पुलिस की टीम छप्पड़ में सर्च कर रही थी और आज जगरांव पुलिस की टीम ने ही आरडीएक्स और डेटोनेटर का पता लगाया है। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed