{"_id":"d83b1d6b7d1a8e70d50d83b5dbdba9e7","slug":"warning-to-murder-to-bjp-mla-kuldeep-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः BJP विधायक को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः BJP विधायक को जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधान सभा के पूर्व स्पीकर एवं गन्नौर से भाजपा विधायक कुलदीप शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल फोन पर आई कॉल में उनसे पांची जाटान मर्डर केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव न डालने को कहा गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच से पता चला है कि मोबाइल नंबर हिसार के किसी सरकारी कर्मचारी का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एक दिन पहले ही कुलदीप शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर गन्नौर हलके में हत्या कराने का आरोप लगाया था। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि विधायक शर्मा ने शिकायत दी है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से तीन बार धमकी भरे फोन आए हैं।
विज्ञापन
शिकायत दे दी है, आगे पुलिस का काम
कुलदीप शर्मा ने कहा कि धमकी देने वाले ने तीन बार फोन किया और पांची जाटान मर्डर केस के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव न डालने को कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। अब आरोपी का पता लगाना और कार्रवाई करना पुलिस का काम है।