{"_id":"5a3915404f1c1bb6678c2f80","slug":"wanted-to-go-abroad-in-a-illegal-way-youth-drown-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली जाना चाहता था वीरपाल, अपनाया ये तरीका और रास्ते में ही हो गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटली जाना चाहता था वीरपाल, अपनाया ये तरीका और रास्ते में ही हो गई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहियां (जालंधर)
Updated Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
विदेश जाने की ललक ने ली एक और जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में बसने की ललक ने एक बार फिर एक युवक को मौत के मुंह में पहुंचा दिया है। पंजाब के जालंधर के लोहियां के साथ लगते गांव गिड़पिंडी के युवक वीरपाल की गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने की कोशिश के कारण नदी में डूबने से मौत हो गई।
वीरपाल इटली जाना चाहता था लेकिन नदी पार करते समय डूब गया। मृतक वीरपाल के पिता कर्मचंद ने बताया कि वह उसे गांव में इलेक्ट्रिक की दुकान खोलकर देने वाले थे लेकिन एजेंट के चक्कर में फंसकर जान गंवा बैठा। उन्होंने बताया कि फिल्लौर के एक एजेंट ने 9.50 हजार रुपये में इटली भेजने की बात कहकर उससे तीन लाख रुपये एडवांस ले लिए। एजेंट ने उनके बेटे को इटली भेजने के लिए अवैध प्रक्रिया अपनाते हुए सर्बिया से नदी पार करने के लिए दो और युवकों के साथ नदी में उतार दिया।
नदी को पार करने के चक्कर में वीरपाल की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत जालंधर के एसएसपी को दे दी गई है। उधर लोहिया थाना के प्रभारी सुरिंदर कुमार का कहना है कि उनके पास अब तक शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही कार्रवाई जरूर की जाएगी।