फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wanted shooter who fired on Kabaddi player caught with weapons in Patiala

Patiala News: कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग करने वाला वांटेड शूटर हथियारों समेत काबू, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

Fri, 19 Jan 2024 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jan 2024 07:44 PM IST
सार

23 अक्तूबर 2023 को मोगा जिले के धूरकोट में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू पर फायरिंग की गई थी। उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। गोली लगने से बिंदरू घायल हो गए थे। पटियाला पुलिस शूटर संदीप सिंह सीपा और बेअंत सिंह को 28 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। अब शुक्रवार को दूसरे वांटेड शूटर यशमन सिंह को हथियारों समेत दबोचा है।

विज्ञापन
Wanted shooter who fired on Kabaddi player caught with weapons in Patiala
गिरफ्तार शूटर के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरुण शर्मा और साथ में मौजूद अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोगा के कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर बिंदरू पर फायरिंग करने वाले शूटर यशमन सिंह उर्फ यशू उर्फ अमन निवासी बठिंडा को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा निवासी धूरकोट का करीबी है। पुलिस के मुताबिक जग्गा के कहने पर ही आरोपी यशमन सिंह ने कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की थी। 

विज्ञापन


आरोपी शूटर यशमन स्कूल में शूटिंग का खिलाड़ी भी रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश करके इसका रिमांड लिया जाएगा। जिससे मामले में और गहनता के साथ पूछताछ हो सके। गौरतलब है कि पटियाला पुलिस इस मामले में पहले ही एक अन्य शूटर संदीप सिंह सीपा निवासी सिऊना जिला पटियाला व इसके साथी बेअंत सिंह उर्फ नूर निवासी रणसींह खुर्द जिला मोगा को हथियारों समेत गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

एसएसपी वरुण शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शूटर यशमन सिंह को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शंभू सीमा पर हाईवे से गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो पिस्टल 32 बोर समेत 10 कारतूस मिले हैं।

आरोपी हरियाणा भागने की फिराक में था। एसएसपी ने आगे बताया कि 23 अक्तूबर 2023 को कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू निवासी धूरकोट रणसींह जिला मोगा पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इसमें बिंदरू घायल हो गए थे। इस मामले में मोगा के थाना निहाल सिंह वाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पटियाला पुलिस ने इस वारदात में शामिल शूटर संदीप सिंह सीपा और उसके साथी बेअंत सिंह को 28 दिसंबर 2023 को तीन पिस्टल व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात के दूसरे वांटेड शूटर यशमन सिंह को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक पकड़े तीनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जगदीप सिंह जग्गा निवासी धूरकोट के साथी हैं। यह तीनों पंजाब व अन्य राज्यों की जेलों में बंद अपराधियों के संपर्क में थे। तीनों आरोपी अपने साथियों के संपर्क में रहकर कोई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के करीबी यशमन सिंह का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed