{"_id":"3d2a0dfecc2092fec23b623378c14202","slug":"voices-against-drugs-then-creepy-execute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के खिलाफ उठाई आवाज तो अंजाम खौफनाक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स के खिलाफ उठाई आवाज तो अंजाम खौफनाक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स का कारोबार करने वालों के खिलाफ मुंह खोला तो मंगलवार को चार युवकों ने बीच सड़क पर हथौड़े और तेजधार हथियारों से हमला कर बुजुर्ग को अधमरा कर दिया। इसमें उनकी दोनों टांग, हाथ और सीने की हड्डी टूट गईं।
विज्ञापन
गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान सेक्टर-52 स्थित मकान नंबर-445 निवासी राम कुमार पुत्र गिरधारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल के परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले ड्रग्स का कारोबार करने वालों ने सेक्टर-52 में एक व्यक्ति पर हमला किया था और राम कुमार ने पुलिस के सामने बयान दिए थे।
विज्ञापन
इसी आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे राम कुमार सेक्टर-51/61 डिवाइडिंग रोड पार कर सिगरेट लेने जा रहे थे। तभी चार युवकोें ने हथौड़े, तलवार और डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया।
पुलिस की लापरवाही पर हंगामा
पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घायल के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि रामकुमार ने जब बयान दिए थे, तभी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यदि पुलिस गंभीरता दिखाती तो राम कुमार के साथ इस तरह की घटना ही नहीं होती।
चार युवकों पर दर्ज हुआ केस
सेक्टर-61 चौकी प्रभारी राम रतन ने बताया कि पीड़ित राम कुमार ने सेक्टर-52 निवासी अमित, सन्नी, गोगी और एक अन्य साथी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से चारों युवक फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।